फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roop Chaudas 2022: रूप चौदस के दिन करें ये उपाय, खुश होंगी मां लक्ष्मी और जीवन में आएगी समृद्धि

Sun, 23 Oct 2022 08:20 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रूप चौदस के दिन करें ये उपाय, खुश होंगी मां लक्ष्मी और जीवन में आएगी समृद्धि - फोटो : Istock
Roop Chaudas 2022: दिवाली के एक दिन पहले रूप चौदस का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चतुर्दशी अथवा नरका पूजा के नामों से भी जाना जाता है। इस साल रूप चौदस 24 अक्टूबर को दिवाली वाले दिन ही मनाई जाएगी। रूप चौदस के दिन संध्या के समय दीपक जलाए जाते हैं और चारों ओर रोशनी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जिस तरह से दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी भूलोक पर आती हैं और साफ सफाई वाले घर में बस जाती हैं, ठीक उसी तरह रूप चौदस के दिन देवी लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी भूलोक आती हैं और जिस घर में साफ सफाई की कमी होती है, उसी घर में बस जाती हैं। रूप चौदस की पीछे एक ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से लोग विभिन्न तरह के रोगों और परेशानियों से दूर रहते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 

Happy Diwali 2022: इन खूबसूरत वॉलपेपर के जरिए अपने प्रियजनों को कहें हैप्पी दिवाली, भेजें ये प्यार भरे संदेश
विज्ञापन

2 of 5
रूप चौदस के दिन करें ये उपाय, खुश होंगी मां लक्ष्मी और जीवन में आएगी समृद्धि - फोटो : Istock
रूप चौदस वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में या सूर्योदय से पहले उठ कर और दिनचर्या से निवृत्त होकर हल्दी, चंदन, बेसन, शहद, केसर और दूध का उबटन करें, फिर स्नान करके पूजन करें। इस दिन तेल लगाकर अपामार्ग की पत्तियां जल में डालकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
रूप चौदस के दिन करें ये उपाय, खुश होंगी मां लक्ष्मी और जीवन में आएगी समृद्धि - फोटो : istock
रूप चौदस के दिन लाल चंदन, गुलाब के फूल तथा रोली के पैकेट की पूजा करें, इन्हें एक लाल कपड़ें में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन की प्राप्ति होती है।

4 of 5
रूप चौदस के दिन करें ये उपाय, खुश होंगी मां लक्ष्मी और जीवन में आएगी समृद्धि - फोटो : अमर उजाला
रूप चौदस या नरक चतुर्दशी के दिन भगवान वामन और राजा बलि का स्मरण करना चाहिए। साथ ही उनकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी रूप में आगमन होता है।

Bhai Dooj 2022: भाई दूज के दिन बहनें भाई को क्यों देती हैं नारियल का गोला? जानिए क्या है इसका महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूप चौदस के दिन करें ये उपाय, खुश होंगी मां लक्ष्मी और जीवन में आएगी समृद्धि - फोटो : Istock
रूप चौदस या नरक चतुर्दशी के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर 4 बत्तियों का दीपक जलाकर यमराज का ध्यान करते हुए पूर्व दिशा की ओर मुख करके दीपदान करना चाहिए। इससे उस घर में अकाल मृत्यु नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें