दिवाली से एक दिन पहले रूप चौदस मनाया जाता है, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस तरह से दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी भूलोक पर आती हैं और साफ सफाई वाले घर में बस जाती हैं, उसी तरह इस दिन मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी भूलोक आती हैं और जिस घर में साफ सफाई की कमी होती है, उसी घर में बस जाती है। रूप चौदस की पीछे एक ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन इन कामों करने से लोग रोगों से दूर रहते हैं।