Rang Panchami 2026: रंग पंचमी के अवसर पर लोग एक-दूसरे पर रंग उड़ाते हैं, खुशियां बांटते हैं और अपनों को इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आप भी इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रंग पंचमी की बधाई दे सकते हैं।
Rang Panchami Wishes 2026: पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है और इसके ठीक पांच दिन बाद रंग पंचमी आती है। यह पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में रंग पंचमी 8 मार्च को पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं की पूजा करके उन्हें अबीर-गुलाल अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
धार्मिक ग्रंथों में रंग पंचमी को देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। इसी कारण लोग आसमान में अबीर-गुलाल उड़ाकर देवताओं को इस उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं। माना जाता है कि इस दिन रंगों का यह उत्सव सकारात्मक और दैवीय ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है। ऐसे में आप इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रंग पंचमी की बधाई दे सकते हैं।
कुदरत का हर रंग आप पर बरसे, हर कोई आपसे रंग पंचमी खेलने को तरसे
रंग दें आपको मिलके सारे इतना कि,
आप वो रंग उतारने को तरसें
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 6
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
नीला, गुलाबी, हरा और लाल,
हर रंग कहे बस प्यार ही प्यार।
खुशियों की मिठास घुल जाए हर दिल में,
बने रहे रंग पंचमी की छवि हर पल में।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
4 of 6
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
रंगों की फुहार हो, खुशियों की बौछार हो,
हर गली, हर मोड़ पर खुशियों की बहार हो!
रंग पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 6
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
रंगों की महक से महकता है त्योहार,
हर दिल में उठता है उमंगों का ज्वार,
गुलाल की बौछार और पिचकारी की धार,
रंग पंचमी लाए खुशियों की बहार
रंग पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं
रंग पंचमी के इस त्योहार पर
हमने हवा में रंग उड़ाया है।
आज कोई गम न करना
खुशियों का मौसम आया है।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।