फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rang Panchami 2025: रंग पंचमी के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दे शुभकामनाएं

Wed, 19 Mar 2025 06:23 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rang Panchami Wishes 2025: पंचांग के मुताबिक होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है, जबकि रंग पंचमी का पर्व होली के पांच दिन बाद यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 19 मार्च 2025 को रंग पंचमी पूरे भारत में मनाई जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 8
Rang Panchami 2025 - फोटो : Adobe Stock
Rang Panchami Wishes 2025: पंचांग के मुताबिक होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है, जबकि रंग पंचमी का पर्व होली के पांच दिन बाद यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 19 मार्च 2025 को रंग पंचमी पूरे भारत में मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और उन्हें गुलाल लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

शास्त्रों में इसे देव पंचमी भी कहा जाता है, क्योंकि इस तिथि पर देवी-देवता अपने भक्तों साथ होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। इसलिए सभी भक्तजन रंग पंचमी पर अबीर-गुलाल को आसमान में उड़ाकर सभी देवताओं को निमंत्रण देते हैं। बता दें, रंग पंचमी पर रंगों के इस उत्सव से दैवीय शक्तियों का प्रभाव कई गुना होता है जिसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का वास और दुखों का अंत होता है। इस दौरान जहां रंग पंचमी पर रंगों को उड़ाया जाता है। वहीं सभी एक दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते है...
विज्ञापन

2 of 8
Rang Panchami Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला
रंगो की बौछार से चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं,
रंगो की खूबियां हाल-ए-दिल बयां कर जाती हैं,
ये रंगो के त्योहार ही तो यादों का हिस्सा है,
जो हर साल बीते लम्हों को जवां कर जाते हैं।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
Rang Panchami Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला
गोकुल की गलियों में दौड़े किशन कन्हैया,
गोपियां हैं पीछे आगे किशन कन्हैया,
भर-भर कर गुलाल मारे मोड़े कलाई,
वृन्दावन में रंग उड़े कैसे गोपी किशन की याद ना आए।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं

4 of 8
Rang Panchami Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला
कुदरत का हर रंग आप पर बरसे, हर कोई आपसे रंग पंचमी खेलने को तरसे
रंग दें आपको मिलके सारे इतना कि,
आप वो रंग उतारने को तरसें
रंग पंचमी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

5 of 8
Rang Panchami Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला
रंगों की फुहारों से भरा हो जीवन,
खुशियों की बहार हो हर पल
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
Rang Panchami Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला
भिगोकर तुझे पानी में,
तेरे संग भीग जाना है,
करके रंगों से रंगीन हाथ,
तेरे गालों पर रंग लगाना है।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
Rang Panchami Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला
रंग पंचमी के इस त्योहार पर
हमने हवा में रंग उड़ाया है।
आज कोई गम न करना
खुशियों का मौसम आया है।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
Rang Panchami 2025 - फोटो : अमर उजाला
रंग भरा पैगाम भेजा हैं तुम्हें, इसे महज गुलाल न समझना
ये रंग खुशियों को बया करते हैं, इन्हें दिल की गहराइयों से कबूल करना
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें