फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rang Panchami 2025: 19 या 20 मार्च कब मनाई जाएगी रंग पंचमी ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त एवं महत्व

Sun, 02 Mar 2025 03:50 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

When Is Rang Panchami: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, तिथि के अनुसार कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होली का उत्सव मनाया जाता है, और इसके पांच दिन बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
रंग पंचमी 2025 - फोटो : amar ujala
हिंदू धर्म में इस वर्ष 2025 में होली का त्योहार 14  मार्च को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके बाद रंग पंचमी का पर्व आएगा। मान्यता है कि होली के दिन लोग रंग और गुलाल के साथ आपसी प्रेम और सौहार्द का उत्सव मनाते हैं, जबकि रंग पंचमी के दिन रंग-बिरंगे गुलाल देवी-देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। इस दिन गुलाल को आसमान की ओर उड़ाया जाता है, जिससे रंग-बिरंगे गुलाल की सुंदरता देखकर देवता प्रसन्न होते हैं और लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि आसमान में उड़ते गुलाल का स्पर्श करने से लोगों के पाप मिट जाते हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। रंग पंचमी का त्योहार हर साल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन राधारानी और भगवान कृष्ण को गुलाल अर्पित किया जाता है, और कुछ स्थानों पर माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
Rang Panchami 2025 - फोटो : instagram
कब है रंग पंचमी?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, तिथि के अनुसार कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होली का उत्सव मनाया जाता है, और इसके पांच दिन बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष रंग पंचमी 19 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी। रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी के नाम से भी जाना जाता है, और इसे श्रीपंचमी या देव पंचमी के नाम से भी पुकारा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Rang Panchami 2025 - फोटो : instagram
रंग पंचमी तिथि 
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि आरंभ: 18 मार्च, मंगलवार, रात्रि 10:09 बजे से 
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त: 20 मार्च , गुरुवार, रात्रि 12:37 बजे
इसलिए उदयातिथि के अनुसार, रंग पंचमी 19 मार्च को ही मनाई जाएगी। 

4 of 5
Rang Panchami 2025 - फोटो : Adobe stock
रंग पंचमी का महत्व
मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी के साथ होली खेली थी। इस अवसर पर देवी-देवता आसमान से फूलों की वर्षा करते हैं। इसलिए, रंग पंचमी के दिन अबीर-गुलाल उड़ाने की परंपरा निभाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि पंचमी तिथि पर रंगों के इस उत्सव से दैवीय शक्तियों का प्रभाव अधिक होता है, जिससे लोगों के कष्ट धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इस दिन दैवीय शक्तियों का प्रभाव जीवन में बना रहता है, जिससे घर-परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rang Panchami 2025 - फोटो : अमर उजाला
रंग पंचमी पर करें ये उपाय 
  • रंग पंचमी के दिन, सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। 
  • अर्घ्य के समय जल में रोली, अक्षत के साथ-साथ शहद भी डालना न भूलें। 
  • एक नारियल पर सिंदूर छिड़ककर उसे किसी शिव मंदिर में जाकर महादेव को अर्पित करें। 
  • एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें मसूर की दाल डालकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें