राम नवमी के दिन मंदिरों में पूजा,भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाता है। राम नवमी पर पूरे दिन का उपवास करके भगवान राम के जन्म दिवस को मनाते हैं और सूर्यास्त के बाद भोजन करते हैं। भगवान को प्रसाद के रूप में पंचामृत, श्री खंड, खीर या हलवे का भोग लगाया जाता है।