फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2026: सऊदी अरब में नजर आया चांद, जानें भारत में पहले रोजे की सहरी और इफ्तार का समय

Wed, 18 Feb 2026 12:25 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramadan 2026 Roza Start Date In India: भारत में आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद रमजान की शुरुआत होती है। सऊदी अरब में 18 फरवरी को पहला रोजा रखा जा रहा है, इसलिए भारत में 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 5
रमजान 2026 सहरी और इफ्तार समय - फोटो : Amar Ujala
Ramadan 2026: इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान शुरू हो चुका है। सऊदी अरब में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को चांद दिखाई देने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। इसके साथ ही शाबान का महीना समाप्त हो गया और रमजान 1447 हिजरी की शुरुआत हो गई। सऊदी अरब में मंगलवार रात से ही तरावीह की नमाज अदा की जा रही है, जबकि बुधवार, 18 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा।

भारत में आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद रमजान की शुरुआत होती है। सऊदी अरब में 18 फरवरी को पहला रोजा रखा जा रहा है, इसलिए भारत में 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। हालांकि अंतिम निर्णय विभिन्न हिलाल कमेटियों की बैठक और चांद दिखने की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही लिया जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
रमजान का महत्व - फोटो : adobestock
रमजान का महत्व
रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय रोजा रखकर अल्लाह की बंदगी करता है। इस दौरान पांच वक्त की नमाज के साथ विशेष तरावीह अदा की जाती है और जरूरतमंदों की मदद पर खास जोर दिया जाता है। रोजा केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह धैर्य, आत्मसंयम और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। रोजेदार दिन की शुरुआत सहरी से करते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तार के जरिए रोजा खोलते हैं। रोजे का मकसद इंसान को बुराइयों से दूर रखना, गरीबों की तकलीफ को महसूस कराना और अपने भीतर अच्छाइयों को विकसित करना है। अब जानते हैं पहले रोजे की संभावित तारीख और समय।
विज्ञापन

3 of 5
भारत में पहला रोजा कब रखा जाएगा? - फोटो : Amar ujala
भारत में पहला रोजा कब रखा जाएगा?  
भारत में पहला रोजा 19 फरवरी 2026 को रखे जाने की संभावना है। हालांकि अंतिम घोषणा चांद दिखाई देने और हिलाल कमेटियों की पुष्टि के बाद ही की जाएगी। यदि 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाता है, तो इसकी शुरुआत सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर होगी और इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 15 मिनट के आसपास रहेगा।

4 of 5
पहले रोजे का सहरी और इफ्तार समय 2026 - फोटो : adobestock
पहले रोजे का सहरी और इफ्तार समय 2026 
संभावित तौर पर 19 फरवरी 2026 को सहरी का अंतिम समय सुबह 5:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोजा शुरू हो जाएगा। वहीं, सूर्यास्त के समय यानी करीब 6:15 बजे इफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहले रोजे का सहरी और इफ्तार समय 2026 - फोटो : Amar Ujala
ध्यान रखें कि सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग शहरों के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय मस्जिद या आधिकारिक कैलेंडर से समय की पुष्टि अवश्य करें। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @insharifain अकाउंट और इस्लामिक फाइंडर वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें