फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2020: रमजान के पाक महीने में रोजे रखने वालों को पता होनी चाहिए ये 5 बातें

Wed, 22 Apr 2020 03:24 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रमजान के महीने का इस्लाम में बहुत अधिक महत्व है। इस माह को मुस्लिम समुदाय के लोग महत्वपूर्ण मानते हैं। रमजान के महीने में 30 दिनों तक रोजे रखे जाते हैं। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार 7 साल से बड़ा कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रोजे रख सकता है। आज हम, आपको बता रहे हैं, रोजे रखने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....


 
विज्ञापन

2 of 6
सबके साथ प्यार से रहें
  • इस्लामिक धर्म के अनुसार रमजान के महीने मे अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। इस महीने में रोजे रखने वालों को किसी के साथ बुरा होते देखना भी नहीं चाहिए और ना ही किसी से बुरा-भला कहना चाहिए। रोजा रखने का मतलब सिर्फ भूखा-प्यासा रहना ही नहीं होता है, अपना व्यवहार सभी के साथ अच्छा रखना चाहिए। सभी के साथ प्रेम से रहें।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच में कुछ न खाएं
  • इस्लामिक धर्म के अनुसार रमजान के महीने में रोजे रखने वालों को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच में कुछ भी नहीं खाना चाहिए। 

 

4 of 6
एक दूसरे से मिलजुल कर रहना चाहिए
  • इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रमजान का महीना खुदा की इबादत के लिए है। इस महीने त्याग और समर्पण का भाव रख रोजे रखे जाते हैं। रमजान के महीने में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। रोजे के दौरान एक दूसरे से मिलजुल कर रहना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 6
नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए
  • रमजान के पाक महीने में नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। रोजे रखने वालों को इस महीने अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस महीने में किए गए कार्यों का शुभ फल मिलता है
  • इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रमजान का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र है। इस महीने में नेक कार्य करने का शुभ फल मिल मिलता है। इस महीने जितना अधिक हो सके उतना दान करना चाहिए। इस महीने में किए गए नेक कार्यों का फल 70 गुना अधिक मिलता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें