आज रमजान माह का आखिरी जुमा है। इस्लाम मजहब में रमजान माह का आखिरी जुमा महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे अलविदा जुमा भी कहा जाता है। इस्लाम में जुम्मे की नमाज का भी बड़ा महत्व है। रमजान के दौरान प्रति वर्ष आखिरी जुमे को धूमधाम से मनाया जाता है, हर साल जुमे की नमाज़ के लिए मस्जिदें आबाद की जाती हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन व्याप्त है। इस वजह से इस साल अलविदा जुमा लोग अपने-अपने घरों में ही मनाएंगे।