फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन करें ये आसान उपाय, जीवन के संकट होंगे दूर

Sat, 06 Apr 2024 02:43 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
राम नवमी के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला
Ram Navami 2024: इस साल राम नवमी 17 अप्रैल 2024 बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन चैत्र नवरात्रि की महानवमी होगी, जिसमें मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है। दरअसल, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुण्य तिथियों में से एक माना जाता है। इस तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिसे राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। प्रभु राम के जन्मदिन का उत्साह पूरे भारत में देखने को मिलता है। इस दौरान राम भक्त श्री राम की कृपा पाने के लिए रामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ करते हैं। इसके अलावा जीवन में चल रहे दुख, परेशानी और संकट का निवारण करने के लिए कई उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि राम नवमी के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी कड़ी में आइए उन सभी उपायों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Ram Navami Upay 2024 - फोटो : अमर उजाला
धन लाभ के लिए करें ये उपाय
राम नवमी के दिन शाम के समय एक लाल कपड़ा लें। फिर उस लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 11 कौड़ी, 11 लौंग और 11 बताशे बांधकर उस कपड़े को मां लक्ष्मी और भगवान राम को अर्पित कर दें। इस दौरान एक कटोरी में जल लेकर रामरक्षा मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आपको धन का लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
Ram Navami Upay 2024 - फोटो : iStock
रोग मुक्त होने के लिए
यदि आप रोग से मुक्त होना चाहते हैं, तो राम नवमी की शाम को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है।

4 of 7
Ram Navami Upay 2024 - फोटो : iStock
सुख-शांति के लिए
परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आप राम दरबार के सामने घी या तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान‘श्री राम जय राम जय जय राम’का 108 बार जाप करें।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Navami Upay 2024 - फोटो : iStock
विवाह में आ रही बाधाओं के लिए उपाय
अगर आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो आप रामनवमी की शाम को भगवान राम और माता सीता को हल्दी, कुमकुम और चंदन अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
Ram Navami Upay 2024 - फोटो : iStock
संतान प्राप्ति के लिए उपाय
संतान प्राप्ति के लिए राम नवमी के दिन आप एक नारियल लें। फिर उस नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर मां सीता को अर्पित कर दें। इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram Navami Upay 2024 - फोटो : डेमो पिक
राम नवमी के दिन न करें ये काम
राम नवमी के दिन किसी भी तरह के तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी ना करें। अपने मन को शुद्ध रखें। अपने जीवन में कभी भी किसी को नुकसान ना पहुंचाएं। सभी के साथ प्रेम पूर्वक रहें।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें