फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami Vrat Niyam: 30 मार्च को रामनवमी, जानें पूजा के दौरान क्या करें क्या नहीं

Tue, 28 Mar 2023 03:10 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ramnavmi Puja mein kya karein kya nahin karein - फोटो : अमर उजाला
Ram Navami Ki Puja Ke Niyam: 30 मार्च , गुरुवार को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए इस दिन को प्रत्येक वर्ष भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था। द्रिक पंचांग के अनुसार, छह घटियों (लगभग 2 घंटे और 24 मिनट) तक चलने वाला मध्याह्न रामनवमी पूजा अनुष्ठान करने का सबसे शुभ समय है। रामनवमी पर रामायण और रामरक्षा स्त्रोत का पाठ पढ़ा जाता है। इस दिन सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। रामनवमी पर्व पर व्रत और पूजा करने का बहुत ज्यादा फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति विधि-विधान से भगवान राम की पूजा, जप और व्रत करता है, उसे जीवन से जुड़े सभी सुख प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि रामनवमी का पूरा पुण्यफल पाने के लिए व्रत एवं पूजा करते समय क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Ramnavmi Puja mein kya karein kya nahin karein - फोटो : iStock
रामनवमी की पूजा में क्या करें
  • रामनवमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान के बाद सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य देना चाहिए। 
  • रामनवमी के दिन श्रीरामचरितमानस की पूजा भी करें। 
  • श्री राम की पूजा में पीले वस्त्र, पीले पुष्प, और पीला चंदन अर्पित करें। 
विज्ञापन

3 of 5
Ramnavmi Puja mein kya karein kya nahin karein - फोटो : अमर उजाला
  • श्रीराम को भोग के साथ तुलसी दल अवश्य चढ़ाएं। 
  • रामनवमी के दिन स्नान-दान का भी महत्व है। ऐसे में रामनवमी के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दान दें। 
  • रामनवमी के दिन विशेष रूप से रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।  

4 of 5
Ramnavmi Puja mein kya karein kya nahin karein - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी की पूजा में क्या न करें
  • श्रीराम की पूजा करते समय पुराने या मुरझाए फूल न चढ़ाएं। 
  • यदि पूजा करते समय यदि दीया बुझ जाए तो उसे दोबारा से न जलाकर नया दीया जलाएं। 
  • रामनवमी के दिन तामसिक चीजों यानि प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा आदि का भूलकर भी सेवन न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramnavmi Puja mein kya karein kya nahin karein - फोटो : iStock
  • रामनवमी का व्रत रखने वाले साधक किसी के बारे में बुरी भावना रखें। 
  • ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए रामनवमी व्रत को पूरा करें। 
  • रामनवमी के दिन न किसी के साथ झगड़ा करें और न ही किसी का अपमान करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें