फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2021: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से सीखें ये पांच बातें

Wed, 21 Apr 2021 11:23 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रामनवमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
Ram Navami 2021 Date: राम नवमी 21 अप्रैल को मनाई जा रही है। यह भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है जो हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन अयोध्या नरेश राजा दशरथ के यहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। भगवान श्रीराम जन-जन के भगवान हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए उच्च आदर्श की प्रेरणा देता है। उनके जीवन चरित्र से कई बातें सीखने को मिलती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
राम नवमी 2021 - फोटो : social media
  • पिता दशरथ और माता कैकेयी के द्वारा 14 वर्ष का वनवास दिए जाने पर श्री राम ने माता-पिता की आज्ञा का पालन किया। साथ ही भगवान राम को पता था कि मेरे पिता वचन के आगे मजबूर हैं इसलिए उन्हें उनकी आज्ञा का पालन करना ही होगा इसलिए राम ने वनवास का रास्ता चुन लिया।
विज्ञापन

3 of 6
राम नवमी 2021 - फोटो : social media
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीराम को भगवान विष्णु का अवतार बताया गया है जो स्वंय भगवान के गुणों से ओतप्रोत हैं। उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है। भगवान राम के आचरण से हमें मर्यादित रहकर जीवन व्यतीत करने की सीख मिलती है। 

4 of 6
राम नवमी 2021: राम-लक्ष्मण और माता सीता - फोटो : social media
  • कहते हैं बिन गुरु के ज्ञान प्राप्त करना असंभव है। फिर चाहें गुरु का स्थान व्यक्तिवादी न होकर प्रतीकात्मक क्यों न हो। भगवान श्री राम जी ने हमेशा अपने गुरु वशिष्ट की आज्ञा का पालन किया है। हमें उनके चरित्र से गुरू भक्ति सीखनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
राम नवमी 2021 - फोटो : Social media
  • किसी भी मुश्किल परिस्थिति में भगवान राम ने अपना धैर्य नहीं खोया। उन्होनें हर परेशानी में धैर्य से काम लिया है इसलिए हमें भगवान राम जी तरह जीवन की हर कठिन परिस्थिति में शांति से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम नवमी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
  • लंका विजय के बाद लक्ष्मण के मन में यह प्रश्न आ गया कि सोने की लंका पर हमें राज करना चाहिए। लेकिन तब भगवान श्रीराम ने उनसे कहा था कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें