फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और विधि और मंत्र

Fri, 28 Aug 2026 05:15 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

आज शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर भद्राकाल का विशेष ध्यान रखते हुए राखी बांधी जाती है। आइए जानते हैं आज राखी बांधने का कब है शुभ मुहूर्त।
विज्ञापन
1 of 7
Raksha Bandhan 2026: श्रावण पूर्णिमा पर राखी का त्योहार मनाया जाता है - फोटो : अमर उजाला
Raksha Bandhan 2026: आज यानी शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिसके चलते पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। इसके अलावा इस बार रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा, लेकिन भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके चलते सूतक मान्य नहीं होगा। ऐसे में बहने पूरे दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त कब है, क्या है नियम और कौन सा मंत्र राखी बांधते समय बोलना चाहिए सभी जानकारियां। 
विज्ञापन

2 of 7
सावन पूर्णिमा व्रत का महत्व - फोटो : अमर उजाला
सावन पूर्णिमा तिथि 2026 
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर भद्रा रहित काल में मनाया जाता है। इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा तिथि बीते दिन 27 अगस्त को सुबह करीब 9 बजकर 9 मिनट से शुरू हो गई है, जो आज यानी 28 अगस्त को सुबह करीब 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार आज ही है। दरअसल 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सूर्योदय तिथि में होने से रक्षाबंधन इसी दिन मान्य रहेगा।  
 
विज्ञापन

3 of 7
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर नहीं रहेगी भद्रा
शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन पर भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। जब भद्राकाल होती है तो उस समय राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। अगर रक्षाबंधन पर भद्रा रहे तो उसके बीत जाने के बाद ही राखी बांधी जाती है। इस बार रक्षाबंधन पर यानी आज 28 अगस्त को भद्रा नहीं रहेगी, जिसके कारण राखी बांधने में कोई भी बाधा नहीं रहेगी। पंचांग के अनुसार इस बार भद्रा काल 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 32 मिनट तक रही है। इस तरह से 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं रहेगी ,जिसके चलते पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। 

4 of 7
राखी की शुभकामनाएं - फोटो : AI
रक्षाबंधन पर राहुकाल में ना बांधे राखी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन में पड़ने वाले राहुकाल को अशुभ माना जाता है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है।  ऐसे में आज राहुकाल में राखी ना बांधे। आज यानी रक्षाबंधन पर राहुकाल की बात करें तो इसका समय सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज
आज रक्षाबंधन के साथ साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी है। श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर यह चंद्रग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। लेकिन इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं रहेगा जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए  राखी बांधने पर किसी भी तरह की ग्रहण से संबंधित अड़चनें नहीं रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 7
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
आज क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त ?
पंचांग गणना के अुनसार आज राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। लेकिन  इसके अलावा राहु काल के समय को छोड़कर पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है। 
चौघड़िया शुभ मुहूर्त 

अमृत मुहूर्त- सुबह 6. 08 बजे से 10.53 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12. 04 बजे से लेकर 12.53 मिनट तक
शुभ मुहूर्त- दोपहर 12.28 बजे से लेकर 2. 03 मिनट तक
अपराह्र काल मुहूर्त- दोपहर 1.44 बजे से लेकर शाम 4. 16 मिनट तक
चर मुहूर्त- शाम 5.13 मिनट से 6. 48 मिनट तक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
रक्षासूत्र बांधते समय बोलें यह मंत्र
रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय राजा बली से जुड़े मंत्र का जप जरूर करें।

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।


राखी बांधने की दिशा और नियम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में राखी बांधना सबसे शुभ माना जाता है। भाई को राखी बांधते समय सिर पर कपड़ा होना चाहिए और माथे पर तिलक, अक्षत लगाकर मिठाई खिलाएं और आरती उतारें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें