Raksha Bandhan Gift: आज यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार है। रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। आर के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। रक्षा बंधन के मौके पर भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देकर इस खास दिन को और खास बनाते हैं। उपहार देने का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे के प्रति प्यार और स्नेह व्यक्त करना होता है। आजकल, लोग रक्षा बंधन के लिए कई तरह के क्रिएटिव और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स भी देते हैं। जैसे कि फोटो फ्रेम, मग, या कोई हैंडमेड आइटम। ये गिफ्ट्स इस त्योहार को और भी यादगार बना देते हैं। मगर शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें उपहार के तौर पर देने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये उपहार देने से भाई-बहन के रिश्ते पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि राखी के दिन कौन से उपहार नहीं देने चाहिए।