Radha Ashtami 2024: आज राधा अष्टमी का पर्व है। हर साल भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाया जाता है। वहीं भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। यह जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद आता है। इस दिन लोग राधा रानी की पूजा अर्चना कर उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राधा अष्टमी के दिन व्रत और पूजन करने से जीवन में प्रेम और खुशियों आती हैं। इस दिन राधा जी को प्रसन्न करने के लिए लोग उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं।
राधा जी और कृष्ण भगवान की विधी पूर्वक पूजा अर्चना करने से उनका आशीष सदा बना रहता है और हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राधा अष्टमी की पूजा के लिए आपको किन-किन चीजों की आवश्यकता है। साथ ही जानेंगे किशोरी जी के जन्मोत्सव की सही तिथि, पूजन और भोग सामग्री...