फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र 2019: इस बार बन रहा है विशेष संयोग, जानें खरीदारी करने के शुभ मुहूर्त

Sat, 19 Oct 2019 08:50 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पुष्य नक्षत्र
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली से पहले पड़ने वाले पु्ष्य नक्षत्र को अत्यंत लाभकारी माना जाता है और इस नक्षत्र के स्वामी शनि होने के कारण इस दिन सोना, चांदी, वाहन, घर एवं दुकान खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन पंचांग और बहीखाते भी खरीदे जाते हैं। अगर आप भी शुभ मुहूर्त में कुछ खरीदना चाहते है तो इस पु्ष्य नक्षत्र को खाली ना जानें दें। इसी नक्षत्र में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। 27 नक्षत्रों में पुष्य 8 वां नक्षत्र है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
21 अक्टूबर को पु्ष्य नक्षत्र का समय दोपहर 01:39 से 22 अक्टूबर की दोपहर 3:38 तक रहेगा। इस वर्ष दिवाली से पहले दो दिन पुष्य नक्षत्र होने से इसका महत्त्व कहीं गुना अधिक बढ़ जाएगा। सोम व मंगल नक्षत्र विशेष फलदायी होते हैं। सोमवार के दिन सोना, चांदी, पुस्तक, बहीखाते व धार्मिक वस्तुएं ले सकते हैं और मंगलवार को मकान, सजावट की वस्तुएं, सोफा, वाहन आदि की खरीद कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
21 अक्टूबर 2019,खरीदी के चौघड़िया मुहूर्त

लाभ चौघड़िया शाम
04:33 से 05:59 तक
शुभ चौघड़िया रात्रि 07:33 से 09:05 तक

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
21 अक्टूबर को लग्नानुसार मुहूर्त

मेष लग्न शाम 05:47 से 07:29 तक

वृषभ लग्न रात्रि 07:29 से 09:28 तक

धनु लग्न सुबह 10:44 से 12:50 तक

कुंभ लग्न दोपहर 02:42 से शाम 04:16 तक।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
22 अक्टूबर को चौघड़िया मुहूर्त

लाभ चौघड़िया दोपहर 12:12 से 01:39 तक

अमृत चौघड़िया दोपहर 01:39 से 03:05 तक
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
22 अक्टूबर को चौघड़िया मुहूर्त

लाभ चौघड़िया दोपहर 12:12 से 01:39 तक

अमृत चौघड़िया दोपहर 01:39 से 03:05 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला
क्यों खास होता है ये नक्षत्र 
इस नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, सोना, बर्तन की खरीदारी शुभ रहेगी। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र होते हैं और उनमें आठवां नक्षत्र पुष्य होता है। पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना गया है और इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं जबकि देवता स्वयं बृहस्पति हैं जिसका कारक सोना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें