फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Papmochani Ekadashi 2021: पापमोचनी एकादशी आज, धनलाभ के लिए जरूर करें ये पांच उपाय

Wed, 07 Apr 2021 07:15 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पापमोचनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला
आज पापमोचनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि यह व्रत पापों से मुक्ति दिलाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी की विशेष प्रकार से पूजा की जाती है और विधि से विधान से व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही एकादशी तिथि पर कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को धन लाभ की प्राप्ति होती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 5
पापमोचनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला
धन प्राप्ति के लिए
एकादशी के दिन प्रातः भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद रात्रि में विष्णु जी की प्रतिमा के सामने नौ बत्तियों का दीपक जलाएं। इसके अलावा एक और दीपक ऐसा प्रज्वलित करें, इस बात का ध्यान रखें कि वह दीपक पूर्ण रात्रि में जलता रहना चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं और जातकों को धन प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पापमोचनी एकादशी 2021 - फोटो : Social Media
सुख-समृद्धि के लिए करें यह काम
एकादशी तिथि के दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद तुलसी की माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम का एक माला या इससे अधिक जाप करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

4 of 5
पापमोचनी एकादशी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कर्ज मुक्ति के लिए करें यह उपाय
यदि आप कर्ज से परेशान हैं और प्रयास करने के बाद भी कर्ज बढ़ता जा रहा है तो एकादशी तिथि को एक लोटा जल में थोड़ी सी चीनी मिश्रित करके उस जल को पीपल के वृक्ष में अर्पित करें और संध्या समय पीपल की जड़ में घी का दीपक जलाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है। विष्णु जी की कृपा से आपके घर में धन संचय होने लगता है। कर्ज मुक्ति के योग भी बनने लगते हैं साथ ही आपको कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पापमोचनी एकादशी 2021 - फोटो : Social media
घर परिवार में सुख-शांति के लिए
एकादशी के दिन संध्याकाल में तुलसी के पौधे में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता का पूजन करें इसके बाद तुलसी की 11 परिक्रमा करें। तुलसी की परिक्रमा करते समय ''ऊँ वासुदेवाय नम:'' मंत्र का उच्चारण करें। इससे आपके परिवार में समृद्धि बनी रहती है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम की भावना बढ़ती है घर का वातावरण शांत और सकारात्मक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें