कब है पापांकुशा एकादशी व्रत? जानिए तिथि, मुहूर्त और इस दिन विष्णु पूजन का महत्व
- फोटो : iStock
पापांकुशा एकादशी व्रत 2022 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, पापांकुशा एकादशी दशहरा के अगले मनाई जाती है। इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 05 अक्टूबर को दोपहर 12ः00 बजे से हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 06 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, पापांकुशा एकादशी व्रत 06 अक्टूबर को रखा जाएगा।