फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक शिवरात्रि 2026: अक्तूबर में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि व्रत? जानें डेट और पूजा मुहूर्त

Mon, 28 Sep 2026 08:39 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

October Masik Shivratri 2026: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती हैं। साथ ही प्रभु को प्रसन्न करने के लिए कुछ सरल उपाय भी किए जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
October Masik Shivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
October Masik Shivratri 2026: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह व्रत विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि, मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही, इस दिन उपवास और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा भी पूरी होने की मान्यता है। वहीं, अक्तूबर 2026 में मासिक शिवरात्रि का व्रत 8 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। ऐसे में आइए इस दिन के उपाय और पूजा मुहूर्त को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
October Masik Shivratri 2026 - फोटो : freepik
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
 

शुभ मुहूर्त चौघड़िया
  • शुभ: सुबह 6:17 से 7:45 बजे तक
  • रोग: सुबह 7:45 से 9:13 बजे तक
  • उद्वेग: सुबह 9:13 से 10:40 बजे तक
  • चर: सुबह 10:40 से दोपहर 12:08 बजे तक
  • लाभ: दोपहर 12:08 से 1:36 बजे तक
  • अमृत: दोपहर 1:36 से 3:04 बजे तक
  • काल: दोपहर 3:04 से शाम 4:31 बजे तक
  • शुभ: शाम 4:31 से 5:59 बजे तक

 
विज्ञापन

3 of 5
October Masik Shivratri 2026 - फोटो : Instagram
रात का चौघड़िया
  • अमृत: शाम 5:59 से 7:31 बजे तक
  • चर: शाम 7:31 से रात 9:04 बजे तक
  • रोग: रात 9:04 से 10:36 बजे तक
  • काल: रात 10:36 से 12:08 बजे तक
  • लाभ: रात 12:08 से 1:41 बजे तक
  • उद्वेग: रात 1:41 से 3:13 बजे तक
  • शुभ: सुबह 3:13 से 4:45 बजे तक
  • अमृत: सुबह 4:45 से 6:18 बजे तक

4 of 5
October Masik Shivratri 2026 - फोटो : AI
मासिक शिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
  • मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे अधूरे और अटके हुए काम पूरे होने की राह आसान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
October Masik Shivratri 2026 - फोटो : freepik
  • शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही, इससे साधक को अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।
  • आप जल में कुछ फूल मिलाकर भी शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना पूरी हो सकती है।

अक्तूबर में होगा सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, शुभ ग्रह बनाएगा इन राशियों को मालामाल और दिलाएगा तरक्की

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें