November Vrat Tyohar 2026 List
- फोटो : AI
देवउठनी एकादशी 2026
पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। वहीं, कुछ वैष्णव परंपराओं में व्रत 21 नवंबर को भी रखा जाएगा।
दिवाली उत्सव 2026
- धनतेरस: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
- छोटी दिवाली: 7 नवंबर 2026, शनिवार
- दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा: 8 नवंबर 2026, रविवार
- गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
- भाई दूज: 11 नवंबर 2026, बुधवार
देव दीपावली 2026
देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। प्रदोष काल के दौरान दीपदान का समय शाम 5 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।