Dev Diwali 2025
- फोटो : freepik
देवउठनी एकादशी
देवउठनी एकादशी का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री विष्णु 4 महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत भी की जाती है।
विवाह पंचमी
विवाह पंचमी का महत्व भगवान राम और माता सीता के पवित्र मिलन से जुड़ा है। इसे मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा की जाती है और रामचरितमानस का पाठ भी शुभ माना जाता है।
तुलसी विवाह
इस वर्ष तुलसी विवाह 2 नवंबर 2025 (रविवार) को मनाया जाएगा, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। जो लोग इस दिन तुलसी विवाह करना चाहते हैं, वे 2 नवंबर को यह विधि कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।