फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2025 Wishes: पुण्य और परोपकार का प्रतीक है निर्जला एकादशी, अपने करीबियों को भेजें ये शुभकामना

Fri, 06 Jun 2025 05:48 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nirjala Ekadashi Wishes in Hindi: वैदिक पंचांग के अनुसार, 6 जून को निर्जला एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जिसे भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह एकादशी हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है और इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है
विज्ञापन
1 of 9
निर्जला एकादशी शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
वैदिक पंचांग के अनुसार, 6 जून को निर्जला एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जिसे भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह एकादशी हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है और इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन जल तक ग्रहण नहीं किया जाता। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालु भक्त विधि-विधान के साथ व्रत रखते हैं और लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना करते हैं।
Nirjala Ekadashi 2025: 6 जून को रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत, इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत करने से वर्ष भर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। लोग इस अवसर पर अपने मित्रों और परिजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी इस पावन अवसर पर अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन भावपूर्ण संदेशों में से कोई भी चुन सकते हैं।
Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, धन-धान्य में होगी वृद्धि
विज्ञापन

2 of 9
निर्जला एकादशी शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
भगवान विष्णु आएं आपके घर, जीवन को खुशियों से दे भर,
न हो जीवन में कोई भी दुख, घर-परिवार में बना रहे सुख।
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 9
निर्जला एकादशी शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
इस पवित्र अवसर पर भगवान विष्णु की कृपा से आपके जीवन में खुशियों की बौछार हो,
आपका हर कार्य सफल हो और परिवार में सुख-शांति का वास हो।
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
 

4 of 9
निर्जला एकादशी शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
निर्जला एकादशी का व्रत आपका जीवन खुशियों से भर दे,
आपकी हर मनोकामना पूरी हो और भगवान विष्णु का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 9
निर्जला एकादशी शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
भगवान विष्णु की कृपा से हर समस्या हल हो,
प्रत्येक कदम अपार सफलता की ओर बढ़ें।
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 9
निर्जला एकादशी शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
विष्णु जिनका नाम है, वैकुंठ जिनका धाम है,
निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर, श्रीहरि को शत-शत प्रणाम
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

7 of 9
निर्जला एकादशी शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
 भगवान विष्णु की कृपा आप सभी पर बनी रहे,
निर्जला एकादशी की बहुत-बहुत बधाई

8 of 9
निर्जला एकादशी शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।
विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।
वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

9 of 9
निर्जला एकादशी शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें