फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2023: आज निर्जला एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Wed, 31 May 2023 09:55 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Nirjala Ekadashi 2023: पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल निर्जला एकादशी का व्रत आज यानी 31 मई 2023 को है। निर्जला एकादशी सभी 24 एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ एकादशी मानी जाती है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन कठोर नियमों का पालन करते हुए उपवास किया जाता है। सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी एकमात्र ऐसा व्रत है, जिसमें उपवास रखकर साल भर की एकादशियों जितना पुण्य कमाया जा सकता है। इस दिन व्रत और पूजा के अलावा कुछ उपाय भी जरूर करने चाहिए। इन उपायों से जीवन में समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं निर्जला एकादशी व्रत के उपाय...

Vat Savitri Vrat 2023: मई में इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व 
विज्ञापन

2 of 5
Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
पीले वस्त्र करें अर्पित
निर्जला एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
जरूरतमंदों को करें दान
निर्जला एकादशी व्रत के दिन दान का काफी महत्व होता है। इस दिन पीले वस्त्र, तिल, फल आदि चीजें किसी जरूरतमंद को जरूर दान करनी चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती हैं।

Ganga Dussehra 2023: इस साल कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि और गंगा स्नान का महत्व

4 of 5
Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
केले का पौधा लगाएं
निर्जला एकादशी के दिन घर में केले का पौधा लगाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। वहीं हर गुरुवार को इस पौधे में हल्दी मिला हुआ जल अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु जल्द प्रसन्न हो जाते है और हर परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
पीपल को जल चढ़ाएं
मान्यता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए निर्जला एकादशी के दिन यदि आप किसी तरह का उपाय नहीं कर सकते हैं, तो पीपल के पेड़ में जल जरूर अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें