फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2022 Date: आज है निर्जला एकादशी, निर्जला एकादशी पर शुभ फल पाने के लिए जरूर करें ये कार्य

Fri, 10 Jun 2022 10:25 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
निर्जला एकादशी पर शुभ फल पाने के लिए करें ये कार्य
Nirjala Ekadashi 2022 Date: प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस बार निर्जला एकादशी का व्रत आज यानी 10 जून, शुक्रवार को रखा जाएगा।  को रखा जाएगा। तमाम व्रतों में निर्जला एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना गया है। इस दिन किए गए पूजन व दान-पुण्य से अक्षय पुण्य की प्रप्ति होती है। हिन्दी पंचांग के अनुसार पूरे साल में कुल 24 एकादशी होती हैं और सभी एकादशियों का अलग-अलग महत्व होता है, लेकिन निर्जला एकादशी का महत्व सबसे खास होता है। इन सभी एकादशियों में से निर्जला एकादशी एक मात्र ऐसी है, जिसमें व्रत रखकर साल भर की एकादशियों जितना पुण्य कमाया जा सकता है। इस व्रत में पानी पीना वर्जित माना जाता है, इसलिए इसे निर्जला एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु का आशीर्वाद दिलाने वाली सभी एकादशी व्रत में निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठिन होता है। आइए जानते हैं एकदशी व्रत की तिथि और इस दिन क्या करना चाहिए जिससे भक्त को शुभ फल प्राप्त हो। 
विज्ञापन

2 of 9
निर्जला एकादशी व्रत 2022 तिथि - फोटो : अमर उजाला
निर्जला एकादशी व्रत 2022 तिथि
एकादशी तिथि आरंभ: 10 जून, शुक्रवार, प्रात: 07: 25 मिनट से 
एकादशी तिथि समाप्त: 11 जून, शनिवार प्रातः 05: 45 मिनट पर 
 
विज्ञापन

3 of 9
निर्जला एकादशी व्रत का महत्व - फोटो : अमर उजाला
निर्जला एकादशी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो निर्जला एकादशी व्रत रखने और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से समस्त पाप मिटते हैं, दुख और कष्ट दूर होते हैं। साथ ही इस व्रत के पुण्य प्रभाव से व्यक्ति को मृत्यु के बाद स्वर्ग में स्थान मिलता है।

4 of 9
निर्जला एकादशी व्रत के दिन करें ये कार्य   - फोटो : अमर उजाला।
निर्जला एकादशी व्रत के दिन करें ये कार्य  
  • निर्जला एकादशी व्रत से एक दिन पूर्व यानी दशमी के दिन अर्थात 9 जून को तरल पदार्थ, पानी वाले फल और पानी का सेवन अधिक करें। 
विज्ञापन

5 of 9
निर्जला एकादशी व्रत के दिन करें ये कार्य   - फोटो : amar ujala
  • निर्जला एकादशी व्रत के दिन प्यासे लोगों को पानी पिलाएं, ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। और श्री विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
निर्जला एकादशी व्रत के दिन करें ये कार्य   - फोटो : अमर उजाला
  • निर्जला एकादशी व्रत चूंकि ज्येष्ठ मास में पड़ती है और इस मास में गर्मी अपने शीर्ष पर होती है। इसीलिए एकादशी के दिन छत पर या अन्य खुले स्थान पर पशु-पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करें। 
विज्ञापन

7 of 9
निर्जला एकादशी व्रत के दिन करें ये कार्य   - फोटो : ANI
  • ज्येष्ठ मास की एकादशी व्रत बिना पानी और अन्न के रखा जाता है, इसीलिए इसे निर्जला एकादशी कहा जाता है। इसलिए इस दिन मानसिक तौर पर स्वयं को मजबूत रखें, क्योंकि यह व्रत मानसिक मजबूती और दृढ़ प्रतिज्ञा से ही पूर्ण होना संभव है। 

8 of 9
निर्जला एकादशी व्रत के दिन करें ये कार्य   - फोटो : अमर उजाला
  • निर्जला एकादशी व्रत में आत्म संयम और ब्रह्मचर्य का पालन करना भी आवश्यक है। निर्जला एकादशी व्रत पूजा के समय निर्जला एकादशी व्रत कथा का श्रवण या पाठ जरूर करें। 
विज्ञापन

9 of 9
निर्जला एकादशी व्रत के दिन करें ये कार्य   - फोटो : istock
  • निर्जला एकादशी व्रत वाले दिन दान का भी अपना महत्व है। इस दिन जल से भरा हुआ कलश दान करने से शुभ फल प्राप्त होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें