वसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।
- फोटो : Instagram
मकर संक्रांति
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व विशेष महत्व रखता है। वर्ष 2026 में यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। मकर संक्रांति पर स्नान, दान और तिल–गुड़ का सेवन करने की परंपरा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे पोंगल, उत्तरायण और बिहू जैसे नामों से मनाया जाता है।
मौनी अमावस्या
मौनी अमावस्या का पर्व 18 जनवरी 2026 को पड़ेगा। यह माघ मास की अमावस्या होती है, जिसे अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और मौन व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर साधना करने से आत्मशुद्धि होती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पितरों के तर्पण के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है।
वसंत पंचमी
वसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है। इस दिन पीले वस्त्र पहनने, पीले पकवान बनाने और सरस्वती पूजन की परंपरा है। विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए वसंत पंचमी विशेष रूप से शुभ मानी जाती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।