भारत में रहने वाले पारसी समुदाय के लोग 17 अगस्त यानी की शनिवार को पूरे देश भर में धूमधाम से नया साल मना रहे हैं। पारसी समाज में इस नववर्ष को नवरोज कहा जाता हैं। पारसी समाज के लोग आस्था, उल्लास, उमंग और उत्साह के साथ ये त्योहार मनाते हैं। प्रतिवर्ष अगस्त माह में पारसी समाज के लोग अपनी सामाजिक परंपरा के मुताबिक नववर्ष मनाते हैं। देश-दुनिया भर में पारसी धर्म के लोग इस त्योहार को पारसी पंचांग के पहले महीने के पहले दिन बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। भारत में पारसी समुदाय के लोग नवरोज शहंशाही पंचांग के मुताबिक मनाते हैं।