फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि पर इन पांच उपायों से जरूर प्रसन्न होती हैं देवी मां, भरता है धन और वैभव का भंडार

Thu, 15 Oct 2020 01:18 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि 2020: नवरात्रि पर देवी दुर्गा की उपासना करने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं।
शक्ति उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि 17 अक्तूबर, शनिवार से आरंभ हो गए हैं। अश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाएगी। नौ दिन के लिए माता दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों की साधना से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करती हैं। नवरात्रि के पहले तीन दिन देवी दुर्गा के ऊर्जा और शक्ति की उपासना का महत्व होता है। फिर नवरात्रि के चौथे, पांचवें और छठे दिन पर सुख और समृद्धि प्रदान करने वाले देवी लक्ष्मी, सातवें दिन कला और ज्ञान की देवी सरस्वती की उपासना होती है। अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन कर माता की विदाई की जाती है। नवरात्रि पर देवी दुर्गा की उपासना करने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से देवी मां बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि पर देवी को प्रसन्न करने के कुछ उपाय....

Navratri Shubh Muhurat Timing 2020: नवरात्रि पर क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, जानिए विधि, मंत्र और पूजा सामग्री

विज्ञापन

2 of 6
Happy Navratri 2020
देवी मां अपने भक्तों  को सुख-संपत्ति और आरोग्य का आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि पर देवी दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा में लाल रंग के पुष्प का विशेष रूप से प्रयोग करना चाहिए, माता को लाल रंग का फूल बहुत ही प्रिय होता है। लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में किसी भी एक दिन कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय होता है इस प्रकार से पूजा करने पर धन-संपदा का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
navratri 2020
नवरात्रि पर दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य ही करना चाहिए। इस पाठ को करने से पूजा में हुई भूल को क्षमा करने की बात कही गई है। यदि पूजा के दौरान कोई भूल-चूक हो जाए तो आप दुर्गा सप्तशती के अंत में क्षमा प्रार्थना पढ़ कर देवी से माफी मांग लेते हैं और आपकी पूजा पूरी मानी जाती है।

4 of 6
navratri 2020
किसी भी शुभ कार्य या मांगलिक और धार्मिक अनुष्ठान करने से पहले सबसे पहले भगवान गणेश की वंदना जरूर करनी चाहिए। ऐसे में नवरात्रि के पवित्र दिन में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बनाना न भूलें। इससे कार्य में आने वाली तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Happy Navratri 2020 - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि पर कमल के फूल पर बैठी हुईं माता लक्ष्मी की तस्वीर की पूजा करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से मां दुर्गा के साथ आपको लक्ष्मीजी की भी कृपा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्रि में माता को लाल रंग का कपड़ा और कौड़ी जरूर अर्पित करें। इसके बाद इस लाल कपड़े में कौड़ी को रखकर अपनी घर के धन रखने वाले स्थान में रखें।  ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सुख और संपदा का वास रहेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें