18 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरु होंगे जो 25 मार्च को रामनवमी तक रहेगी। साल में दो बार नवरात्रि आते हैं। पहला चैत्र मास में नवरात्रि जबकि दूसरा शारदीय नवरात्रि। दोनों ही नवरात्रों में देवी मां के नौ रुपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में अगर आप किसी मनोकामना के साथ माता की विधिवत पूजा-पाठ करते हैं तो मां दुर्गा आपको कुछ ऐसे संकेत देती हैं जिससे आसानी से जाना जा सकता है कि माता की कृपा आप के ऊपर हुईं है या नहीं। आइए जानते हैं कुछ संकेतों के बारे में।