Nag Panchami 2026: आज नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर आप इन प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Nag Panchami 2026: आज, 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि, इस बार नाग पंचमी के दिन ही सावन के तीसरे सोमवार का भी शुभ संयोग बना हुआ है। शास्त्रों के अनुसार, नाग देवता भगवान शिव के आभूषण माने जाते हैं। इसलिए इस विशेष तिथि पर देशभर के शिव मंदिरों में भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, कई जगहों पर महिलाएं घर के मुख्य द्वार पर नाग की आकृति बनाकर उनकी पूजा करती हैं। मान्यता है कि, ऐसा करने से जीवन और घर-परिवार के दोष दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे को नाग पंचमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी इन प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं। Nag Panchami 2026: कालसर्प दोष से राहत पाने के लिए नागपंचमी पर करें ये उपाय, दिखेंगे बदलाव
विज्ञापन
2 of 8
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
- फोटो : नाग पंचमी की शुभकामनाएं 2026
नाग देवता बनकर हमारे रक्षक,
महादेव बनकर हमारे सहारे,
जीवन में कभी कोई संकट न आए और खुशियां रहें हमेशा हमारे द्वारे।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 8
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
- फोटो : नाग पंचमी की शुभकामनाएं 2026
धरती के रक्षक नाग देवता को नमन, इस पर्व पर मिलें सुख-समृद्धि और सच्चा मन।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।
शिवजी के गले में जिनका वास है।
उनके ऊपर हमें भी पूर्ण विश्वास है।
जीवन की बाधाएं जरूर मिटाएंगे।
नाग पंचमी पर लावा दूध चढ़ाएंगे ।
परिवार के साथ नाग पंचमी मनाएंगे।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन
5 of 8
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
सावन के महीने में नाग पंचमी का त्योहार है
भगवान शिव के गले में सापों का हार है
जो करे सच्चे दिल से सापों की पूजा उसका बेड़ा पार है
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन
6 of 8
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
महादेव का है सर्प आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।