फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2025 Wishes: नागपंचमी पर दोस्तों और शिव भक्तों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Tue, 29 Jul 2025 06:12 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nag Panchami 2025 Wishes: शास्त्रों में नाग को भगवान शिव का गहना माना जाता है। इसलिए नाग पंचमी के शुभ अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में महादेव की आराधना का भव्य आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
Nag Panchami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Nag Panchami 2025 Wishes: नागपंचमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से नाग देवता की उपासना और उन्हें दूध अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि यदि नाग पंचमी पर सच्चे भाव से नाग देवता को दूध पिलाया जाए, तो साधक को कालसर्प दोष से मुक्ति और मन से सांप का भय समाप्त होता है। इस दिन उपवास रखना और भी फलदायक होता है। इसके प्रभाव से कार्यों में आ रही बाधाएं, कर्ज, तनाव और रोग दूर होते हैं।

शास्त्रों में नाग को भगवान शिव का गहना माना जाता है। इसलिए नाग पंचमी के शुभ अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में महादेव की आराधना का भव्य आयोजन किया जाता है। इसके अलावा महिलाएं घर के मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाकर उनकी पूजा भी करती हैं, जिससे घर से सभी दोष दूर और खुशहाली वास करती हैं। नाग देवता को समर्पित यह पर्व 29 जुलाई 2025 यानी आज मनाया जा रहा है। इस तिथि पर शिव योग, रवि योग का संयोग होने पर इसकी महत्ता और भी कई गुना बढ़ गई है। ऐसे में आप अपने दोस्तों, शिव भक्तों और प्रियजनों को इन संदेशों के जरिए नागपंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Nag Panchami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सावन का आया भक्तों महीना है
नाग पंचमी का त्योहार है
जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम
उसका होता हमेशा बेड़ा पार है।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन

3 of 10
Nag Panchami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सावन का महीना आया है
हो रही खुशियों की बौछार
आपके लिए शुभ हो
नाग पंचमी का त्योहार।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 10
Nag Panchami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
शिवजी के गले में जिनका वास है।
उनके ऊपर हमें भी पूर्ण विश्वास है।
जीवन की बाधाएं जरूर मिटाएंगे।
नाग पंचमी पर लावा दूध चढ़ाएंगे ।
परिवार के साथ नाग पंचमी मनाएंगे।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन

5 of 10
Nag Panchami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
जो हमारी इस पृथ्वी का भार उठाते हैं।
जिनकी दया से कालसर्प दोष कट जाते हैं।
जो महादेव के गले में उनकी शोभा बढ़ाते हैं।
ऐसे नाग देवता को कोटि-कोटि प्रणाम।
नाग देवता आपको सुख समृद्धि एवं तरक्की की राह दिखाएं।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन

6 of 10
Nag Panchami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
शिव शंकर के गले में विराजे,
ऐसी है नाग देवता की माया,
खुशियों से भर जाता जीवन उनका,
जिसने नाग देवता को मन से चाहा
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन

7 of 10
Nag Panchami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सावन के महीने में नाग पंचमी का त्योहार है
भगवान शिव के गले में सापों का हार है
जो करे सच्चे दिल से सापों की पूजा उसका बेड़ा पार है
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

8 of 10
Nag Panchami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
महादेव का है सर्प आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 10
Nag Panchami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
नाग देवता करें आपकी रक्षा
पिलाएं दूध उन्हें मीठा-मीठा
हो आपके घर में धन की बरसात
ऐसा शुभ हो नाग पंचमी की त्योहार
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

10 of 10
Nag Panchami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
पृथ्वी को रखें हैं अपने फन पर,
ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देवता नागराज
इनके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें