फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2025: इस साल नाग पंचमी पर करें ये चार उपाय, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Tue, 03 Jun 2025 06:35 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है, जो सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।इस नाग पंचमी अगर आप नाग देवता और भगवान शंकर के ये चार विशेष उपाय करते हैं, तो आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं और जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
Nag Panchami - फोटो : adobe stock
Naag Panchami 2025: नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है, जो सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान शिव और नाग देवता को समर्पित है। इस दिन भक्त श्रद्धापूर्वक नाग देवता की पूजा करते हैं, उन्हें दूध अर्पित करते हैं और अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर करने की कामना करते हैं।  यह पर्व प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है।

नाग पंचमी 2025 तिथि
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि इस वर्ष 28 जुलाई की रात 11:24 बजे शुरू होकर 30 जुलाई की रात 12:46 बजे तक चलेगी। उदयातिथि के अनुसार, इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का सबसे उत्तम समय प्रातः 05:41 बजे से 08:23 बजे तक रहेगा। इस नाग पंचमी अगर आप नाग देवता और भगवान शंकर के ये चार विशेष उपाय करते हैं, तो आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं और जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Nag Panchami - फोटो : adobe stock
शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र चढ़ाएं
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि वे नागों के स्वामी हैं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और नजदीकी शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग पर दूध, दही और बेलपत्र अर्पित करें। "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इससे कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है और रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- Mahesh Navami 2025: जून में इस दिन मनाई जाएगी महेश नवमी? जानें तिथि, शुभ योग और पूजा विधि
 
विज्ञापन

3 of 5
Nag Panchami - फोटो : adobe stock
नाग देवता को दूध अर्पित करें
नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा के लिए उन्हें दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है। घर के पास किसी बरगद या पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी से नाग की आकृति बनाएं। इसे फूलों से सजाएं और कच्चा दूध अर्पित करें। इसके बाद 'ॐ नागदेवताय नमः' मंत्र का जाप करें। यह उपाय आपके जीवन से बाधाओं को दूर करता है और नौकरी या व्यापार में सफलता दिलाता है।

ये भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi 2025: इस साल कब है देवशयनी एकादशी? यहां जानें तिथि और पूजा विधि

4 of 5
Nag Panchami - फोटो : adobe stock
चांदी का नाग-नागिन जोड़ा दान करें
अगर आपके जीवन में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या कालसर्प दोष के कारण परेशानियां हैं, तो नाग पंचमी पर चांदी का नाग-नागिन जोड़ा बनवाएं। इसे किसी शिव मंदिर में दान करें या बहते जल में प्रवाहित करें। इस उपाय से ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है और रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है, जिन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nag Panchami - फोटो : adobe stock
सर्प सूक्त का पाठ करें
नाग पंचमी के दिन सर्प सूक्त का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल पर बैठें। भगवान शिव और नाग देवता का ध्यान करते हुए सर्प सूक्त का पाठ करें। इसके बाद गरीबों को अन्न और वस्त्र दान करें। यह उपाय आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें