फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2024 Wishes: नाग पंचमी के शुभ अवसर पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Fri, 09 Aug 2024 06:01 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Nag Panchami 2024 Wishes: आज यानी शुक्रवार 9 अगस्त के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। भारत में इस दिन को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
Naga Panchami 2024 - फोटो : अमर उजाला
Happy Nag Panchami 2024 Wishes: आज यानी शुक्रवार 9 अगस्त के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। भारत में इस दिन को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है। इस दौरान व्रत रखने का भी विधान है, जो सभी शिव भक्तों के लिए बेहद शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के साथ-साथ उपवास रखने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही मन से सभी डर भय दूर होते हैं।

नाग पंचमी पर नाग को दूध पिलाने से कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। इस दौरान कुछ लोग घर के मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाकर उनकी पूजा करते हैं, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं नाग महादेव के गले की शोभा को बढ़ाते हैं। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करने से नाग देवता और भोलेनाथ दोनों की कृपा बनी रहती हैं। इसके अलावा इस साल नाग पंचमी का दिन सभी के लिए लाभदायक है, क्योंकि इस दौरान 6 साल बाद कुछ खास योगों का निर्माण हो रहा है। इनमें सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का नाम शामिल है। ऐसे में आप नाग पंचमी के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Naga Panchami 2024 - फोटो : अमर उजाला
सावन का आया भक्तों महीना है
नाग पंचमी का त्योहार है
जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम
उसका होता हमेशा बेड़ा पार है।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन

3 of 6
Naga Panchami 2024 - फोटो : अमर उजाला
महादेव का है आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

4 of 6
Naga Panchami 2024 - फोटो : अमर उजाला
सावन का महीना आया है
हो रही खुशियों की बौछार
आपके लिए शुभ हो
नाग पंचमी का त्योहार।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
Naga Panchami 2024 - फोटो : अमर उजाला
शिव शंकर के गले में विराजे
ऐसी है नाग देवता की माया
खुशियों से भर जाता जीवन उनका
जिसने नाग देवता का मन से चाहा
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Naga Panchami 2024 - फोटो : अमर उजाला
गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
पृथ्वी को रखें हैं अपने फन पर,
ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देवता नागराज
इनके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें