फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mokshda Ekadashi 2021: मोक्षदा एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये छह काम

Wed, 23 Dec 2020 08:20 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मोक्षदा एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला।
मोक्षदा एकादशी व्रत 25 दिसंबर को रखा जाएगा। मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी कहलाती है। मोक्ष की प्राप्ति के लिए एकादशी व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोक्षदा एकादशी व्रत के प्रभाव से मनुष्य के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्रती को स्वर्गलोक प्राप्त होता है। शास्त्रों में एकादशी के दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। ये नियम इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 7
एकादशी के दिन फूल-पत्ते न तोड़ें - फोटो : Pixabay
एकादशी के दिन फूल-पत्ते न तोड़ें
शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के पावन दिन किसी भी पेड़-पौधे के फूल एवं पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। यदि जगत के पालहार भगवान विष्णुजी की पूजा में तुलसी पत्ता चढ़ाना है तो उसे एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।  - फोटो : social media
इन चीजों का सेवन न करें
एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से मनुष्य का जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। इसके अलावा इस दिन जौ, मसूर की दाल, बैंगन और सेमफली नहीं खानी चाहिए।

4 of 7
एकादशी के दिन मांस, मदिरा, प्याज़, लहसुन जैसी तामसी चीजों से भी दूर रहना चाहिए। - फोटो : SELF
तामसिक पदार्थों को ग्रहण करने से बचें
एकादशी के दिन मांस, मदिरा, प्याज़, लहसुन जैसी तामसी चीजों से भी दूर रहना चाहिए। साथ ही इस दिन किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा दिया गया अन्न भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इससे पुण्य नष्ट हो जाते है।
विज्ञापन

एकादशी के दिन न करें किसी की निंदा
शास्त्रों के नियमानुसार एकादशी के दिन किसी व्यक्ति की निंदा और गुस्सा नहीं करना चाहिए। वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। गरीब और लाचार लोगों का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए, इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। - फोटो : Pixabay
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए, इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। - फोटो : pixa
महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए
एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। सिर्फ एकादशी के दिन ही नहीं व्यक्ति को किसी भी दिन महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं उन्हें जीवन में कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें