फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2020: कब है मोहिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Mon, 27 Apr 2020 04:04 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mohini Ekadashi 2020
विष्णु भगवान को एकादशी तिथि प्रिय होती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हर माह में 2 बार एकादशी तिथि पड़ती हैं। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि बेहद ही शुभ होती है। आज हम आपको बताते हैं, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी कब है, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व...
 
विज्ञापन

2 of 6
Mohini Ekadashi 2020
कब है एकादशी तिथि
  • रविवार, 3 मई।
इस एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Mohini Ekadashi 2020
मोहिनी एकादशी का महत्व
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोहिनी एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। इस एकादशी का व्रत करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है। 
 

4 of 6
Mohini Ekadashi 2020
इस दिन भगवान विष्णु मोहिनी रूप में प्रकट हुए थे 
  • धार्मिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के बाद जब अमृत पीने के लिए देवता और दानवों के बीच विवाद छिड़ गया था, तब भगवान विष्णु ने सुंदर नारी का रूप धारण कर देवता और दानवों के बीच में पहुंच गए। विष्णु भगवान के इस रूप से मोहित होकर दानवों ने अमृत का कलश उन्हें सौंप दिया। मोहिनी रूप धारण किए हुए भगवान विष्णु ने सारा अमृत देवताओं को पिला दिया। इससे देवता अमर हो गए। जिस दिन भगवान विष्णु मोहिनी रूप में प्रकट हुए थे उस दिन एकादशी तिथि थी। भगवान विष्णु के इसी मोहिनी रूप की पूजा मोहिनी एकादशी के दिन की जाती है।


 
विज्ञापन

5 of 6
Mohini Ekadashi 2020
भगवान राम ने भी किया था मोहिनी एकादशी का व्रत
  • धार्मिक शास्त्रों के अनुसार त्रेता युग में भगवान राम ने अपने गुरु वशिष्ठ मुनि से इस एकादशी के बारे में जाना था। मोहिनी एकादशी का महत्व संसार को बताने के लिए भगवान राम ने भी इस एकादशी व्रत किया था। वहीं द्वापर युग में युधिष्ठिर को इस व्रत को करने की सलाह भगवान श्री कृष्ण ने दी थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mohini Ekadashi 2020
  • एकादशी तिथि मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारंभ
  • 03 मई, रविवार सुबह 09 बजकर 9 मिनट से।
एकादशी तिथि समाप्त
  • 04 मई, रविवार सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर।
पारण मुहूर्त
  • 4 मई , सोमवार1 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 50 मिनट तक।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें