फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2025: घर पर अमृत स्नान का पुण्य प्राप्त करना चाहते हैं तो इस विधि से करें स्नान

Wed, 29 Jan 2025 12:21 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mauni Amavasya Snan Niyam 2025: लोग लगातार संगम पर स्नान करने के लिए आ रहे हैं और डुबकी लगाकर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो किसी कारणवश महाकुंभ मेला में नहीं जा पा रहे हैं। यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ नियमों का पालन करके आप घर बैठे महाकुंभ के अमृत स्नान (शाही स्नान) का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मौनी अमावस्या 2025 - फोटो : amar ujala
Ghar Baithe Aise Paye Amrit Snan Ka Punya :महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। प्रशासन ने तत्परता से भीड़ को नियंत्रित कर लिया है। इसके साथ ही, प्रशासन मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए भी तैयारियों में जुट गया है। तीनों शंकराचार्य द्वारका पीठ के स्वामी सदानंद सरस्वती, ज्योतिषपीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और श्रृंगेरी मठ के विधु शेखर भारती एक साथ सेक्टर 22 से संगम के लिए रवाना हो चुके हैं । अखाड़ों का अमृत स्नान कब होगा इस पर अखाड़ों के साथ वार्ता चल रही है। अभी समय निर्धारित नहीं हुआ है। लोग लगातार संगम पर स्नान करने के लिए आ रहे हैं और डुबकी लगाकर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। 
हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो किसी कारणवश महाकुंभ मेला में नहीं जा पा रहे हैं। यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ नियमों का पालन करके आप घर बैठे महाकुंभ के अमृत स्नान (शाही स्नान) का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

Basant Panchami 2025: क्यों मनाया जाता है वसंत पंचमी का त्योहार, जानें इस दिन सरस्वती पूजा का महत्व

Mauni Amavasya 2025 : आज मौनी अमावस्या पर बन रहा है अतिशुभ संयोग, जानें क्या करें, क्या नहीं
विज्ञापन

2 of 6
mauni amavasya 2025 - फोटो : अमर उजाला
  • महाकुंभ का लाभ उठाने के लिए आपको सूर्योदय से पहले उठना होगा, क्योंकि अमृत स्नान इसी समय किया जाता है। यदि आपके पास कोई पवित्र नदी नहीं है, तो आप घर के पानी में थोड़ा गंगा जल मिलाकर श्रद्धा के साथ स्नान कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
mauni amavasya 2025 - फोटो : अमर उजाला
  • स्नान करते समय “गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन सन्निधिं कुरू।” मंत्र का जाप करें। यदि आप इस मंत्र का जाप नहीं कर सकते, तो "हर हर गंगे" का जाप करें।

4 of 6
mauni amavasya 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • अमृत स्नान का पुण्य प्राप्त करने के लिए स्नान करते समय साबुन, डिटर्जेंट या किसी भी प्रकार के शैम्पू का उपयोग न करें। कुंभ में 5 डुबकी लगाने की परंपरा है, इसलिए घर पर मन में गंगा मैया का स्मरण करते हुए स्नान करें।
विज्ञापन

5 of 6
mauni amavasya 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें और तुलसी माता को भी जल चढ़ाएं। महाकुंभ में दान का विशेष महत्व है, इसलिए स्नान के बाद जरूरतमंदों, असहायों और गरीबों को धन, कपड़े, अन्न आदि का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mauni amavasya 2025 - फोटो : instagram
  • घर पर रहकर महाकुंभ का लाभ उठाने के लिए सात्विक भोजन का सेवन करें। इस समय प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन से पूरी तरह परहेज करें। इसके साथ ही, अमृत स्नान के लिए शारीरिक शुद्धता के साथ-साथ मानसिक शुद्धता भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए, अपने मन को भी शुद्ध रखना बहुत महत्वपूर्ण है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें