Masik Shivratri 2025: पंचांग के मुताबिक हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का उपवास रखा जाता है। भादों माह में यह व्रत 21 अगस्त 2025 को रखा जा रहा है। इस दिन महादेव और देवी पार्वती की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति, रोग से छुटकारा और करियर में अच्छे परिणाम हासिल होते हैं। धार्मिक ग्रंथों में मासिक शिवरात्रि को आध्यात्मिक विकास का अवसर माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर शहद, दूध, बेलपत्र, घी और गंगाजल चढ़ाने से भौतिक सुख में वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। यही नहीं मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना भी भोलेनाथ शीघ्र पूरी करते हैं। हालांकि महादेव के 108 नामों का स्मरण करने से विवाह की बाधाओं से मुक्ति, सकारात्मक ऊर्जा का संचार, भाग्य में सकारात्मक बदलाव आते हैं। ऐसे में आइए शंकर जी के इन शक्तिशाली नामों के बारे में जानते हैं।