Masik Shivratri 2025: हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा को समर्पित है। माना जाता है कि मासिक शिवरात्रि पर शिव पूजन करने से भक्तों की सभी समस्याएं दूर और भाग्योदय होता है। इसके अलावा शिवलिंग का जलाभिषेक करने पर भक्तों को करियर, व्यापार, शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि को महाकाल की भक्ति के लिए उत्तम माना गया है। इस तिथि पर निशाकाल में प्रभु की आराधना से योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। साथ ही प्रेम जीवन सुखमय बनता है। वर्तमान में अगस्त माह जारी है और इस माह में यह व्रत कब रखा जाएगा, आइए जानते हैं।