फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें ये पांच उपाय, आएगा धन, चमकेगा भाग्य का सितारा

Mon, 28 Dec 2020 01:54 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2020 - फोटो : अमर उजाला
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 30 दिसंबर को है। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान एवं दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भगवान दत्तात्रेय की जयंती भी मनाई जाती है। पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपनी पूर्ण आकृति में होता है। पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय होता है। पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय को करने से जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने लगती है।
विज्ञापन

2 of 7
चंद्रमा - फोटो : Pixabay
इस मंत्र का करें जाप
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. " मंत्र का जप करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पीपल
पीपल की करें आराधना
शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए।

4 of 7
चंद्र देव - फोटो : अमर उजाला
चंद्र देव को चढ़ाएं जल
दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मां लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी जी का करें तिलक
पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दें जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

6 of 7
तुलसी का पौधा - फोटो : Pixabay
तुलसी पौधे की करें आराधना 
पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी के स्वागत करने के लिए पूर्णिमा की सुबह-सुबह स्नान कर तुलसी को भोग, दीपक और जल अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके अलावा पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुपारी - फोटो : सोशल मीडिया
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं सुपारी
मां लक्ष्मी को सुपारी बहुत ही प्रिय होती है। पूर्णिमा पर सुबह माता की पूजा में सुपारी जरूर रखें। पूजा के बाद सुपारी पर लाल धागा लपेट कर उसका अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि से पूजन करके उसे तिजोरी में रखें, धन की कभी कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें