फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2024 Wishes: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर इन ख़ास संदेशों के ज़रिए भेजें अपने प्रियजनों को शुभक

Mon, 15 Jan 2024 12:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Happy Makar Sankranti 2024 Wishes: मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जो पूरे भारत में व्यापक रूप से मनाया जाता है और जनवरी के महीने में आता है। जब सूर्य  मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। उत्तरायण की यह अवधि लगभग छह महीने तक रहती है। संक्रांति का अर्थ है सूर्य की गति, जबकि मकर संक्रांति एक वर्ष में पड़ने वाली सभी 12 संक्रांतियों में से सबसे महत्वपूर्ण है। मकर संक्रांति आमतौर पर हर साल 14 जनवरी को पड़ती है, लेकिन द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। यह दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य को समर्पित है और इस दिन सूर्यदेव की विशेष पूजा की जाती है। इस खास मौके पर आप अपने प्रियजनों को विशेष संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब,
और भगवान सूर्य का आशीर्वाद,
यही है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 7
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
तिलगुड़ का लड्डू और खिचड़ी खूब खाएं,
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 7
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष की मकर संक्रांति,
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी।
मिले कामयाबी पतंग जैसी उंची,
इसी कामना के साथ हैप्पी मकर संक्रांति।
विज्ञापन

5 of 7
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
भगवान भास्कर आपको,
यश वैभव एवं सुख समृद्धि प्रदान करें,
शुभ मकर संक्रांति।
विज्ञापन

6 of 7
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
सूर्य ने बदली अपनी राशि
गंगा स्नान कर आए सब उपवासी
जीवन में हो सिर्फ खुशियों की फुहार
आपको मुबारक हो मकर संक्रांति का त्यौहार
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
तिलकुट की खुशबू दही-चिवड़ा की बहार,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें