Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति हिंदू धर्म में एक प्रमुख पर्व माना जाता है, जिसे सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह त्योहार 14 जनवरी, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह पर्व सूर्य देव की आराधना को समर्पित है और इसे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का माध्यम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विशेष मंत्रों का जाप करने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और समृद्धि आती है। आइए, ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से जानते हैं मकर संक्रांति के दिन कौन-से मंत्रों का जाप लाभकारी होता है:
1. सूर्य बीज मंत्र: ॐ ह्रीं सूर्याय नमः
यह मंत्र सूर्य देव की आराधना के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति में नई ऊर्जा का संचार होता है और कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं।