फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति के दिन ये उपाय करने से प्रसन्न होते हैं सूर्य भगवान

Thu, 07 Jan 2021 09:52 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को पड़ रहा है। हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होता है। सूर्य का उत्तरायण होना बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को अनेकों लाभ मिलते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 6
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला।
पवित्र नदी में करें स्नान
इस दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन आप नहाने से पहले कुछ भी न खाएं। अगर आप बिना खाए गंगा में स्नान कर दान करेंगे तो आपको दोगुना फल मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला
सूर्य देव की करें उपासना
इस दिन भगवान सूर्य की पूजा भी जरूर करें। सबसे पहले सूर्य को अर्घ्य जरूर दें और सूर्य मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही ध्यान रखें कि आप शाम के समय यानी सूरज ढलने के बाद इस दिन भोजन ना करें।

4 of 6
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : Social Media
इन चीजों के सेवन से करें परहेज
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने की प्रथा है। इसलिए कहा जाता है कि लहसुन, प्याज, मांस और अंडा आदि खाना भी नहीं खाना चाहिए। इस दिन नशे के सेवन से बचना चाहिए। शराब, सिगरेट, गुटका आदि का प्रयोग इस दिन न करें। 
विज्ञापन

5 of 6
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : amar ujala
अपने गुस्से पर रखें काबू
महिलाओं को मकर संक्रांति के दिन बाल नहीं धुलने चाहिए। गुस्से पर काबू रखें और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इससे आपका मन भी खुश रहेगा और पॉजिटिव एनर्जी आएगी। मान्यता है कि इस दिन चाहे घर के अंदर हो या बाहर पेड़ों की कटाई या छंटाई नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
जरूरमंद लोगों की करें मदद
मकर संक्रांति के दिन अगर आपके घर पर भिखारी, साधु या बुजुर्ग कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आए तो उसे खाली हाथ ना लौटाएं। जो अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ ना कुछ दान अवश्य करें। भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें