फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये सात काम, वरना होगा अशुभ

Thu, 14 Jan 2021 08:40 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Happy Makar Sankranti - फोटो : Amar Ujala
आज मकर संक्रांति पर्व देशभर में मनाया जा रहा है।  मकर संक्रांति के पावन दिन पर सूर्य देव की पूजा का विधान है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से जातकों के पाप धुल जाते हैं और दान-पुण्य करने से मनोकामना पूर्ण होती है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में आते हैं, जिसका प्रभाव न केवल सभी राशियों पर बल्कि पूरे वातावरण में पर पड़ता है। नियमानुसार, मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ये कार्य अशुभ फलकारी हो सकते हैं। जैसे -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मकर संक्रांति के दिन दान जरूर करें। - फोटो : सोशल मीडिया
  • मकर संक्रांति के दिन अगर आपके घर पर कोई भिखारी, साधु या बुजुर्ग आता है तो उसे घर से खाली हाथ न जाने दें। आपसे जो कुछ हो सके उसके अनुसार ही उसे कुछ न कुछ दान देकर विदा करें क्योंकि इस दिन दान का बहुत महत्व होता है। एक बात का ख्याल रखें, दान में देने के लिए अगर तिल का कोई भी सामान हो तो और भी अच्छा होगा।
विज्ञापन

3 of 8
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला
  • बहुत सारे लोगों को आदत होती है कि वह सुबह उठकर बिस्तर पर ही चाय पीना पसंद करते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं तो कम से कम मकर संक्रांति के दिन ऐसा बिल्कुल न करें। वैसे तो इस दिन गंगा या किसी अन्य नदी में स्नान और दान करके ही कुछ खाना चाहिए, लेकिन अगर आपके आस-पास कोई नदी नहीं है तो आप घर पर ही नहाकर दान कर खाए पीएं।


 

4 of 8
प्याज और लहसुन का सेवन मकर संक्रांति के दिन न करें। - फोटो : सोशल मीडिया
  • इस दिन गलती से भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपनी वाणी को भी पवित्र रखें। पूरा दिन किसी को अपशब्द न कहें और न ही गुस्सा करें। सभी के साथ मधुरता से पेश आएं।
विज्ञापन

5 of 8
मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल में दांत साफ नहीं करने चाहिए। - फोटो : Pixabay
  • मकर संक्रांति के दिन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। साथ ही पुण्यकाल में दांत साफ नहीं करने चाहिए। इस दिन किसी पेड़ पौधे की कटाई-छंटाई भी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह के नशे जैसे सिगरेट, शराब, गुटका आदि से खुद को दूर रखें। - फोटो : फाइल फोटो
  • मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह के नशे जैसे सिगरेट, शराब, गुटका आदि से खुद को दूर रखें। इसके अलावा मसालेदार भोजन का सेवन भी न करें। इस दिन तिल और मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन करना अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
मकर संक्रांति के दिन सूरज ढलने के बाद अन्न का सेवन न करें। - फोटो : सोशल मीडिया
  • अगर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन संध्या काल यानी सूरज ढलने के बाद अन्न का सेवन न करें।
विज्ञापन

8 of 8
मकर संक्रांति के दिन गाय-भैंस का दूध नहीं दुहना चाहिए। - फोटो : pixabay
  • अगर आप घर में गाय भैंस पालते हैं तो मकर संक्रांति के दिन उनका दूध नहीं दुहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें