फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2023: राशि के अनुसार करें ये उपाय, भगवान भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

Tue, 07 Feb 2023 12:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri Puja According To Zodiac Sign: महाशिवरात्रि का त्योहार साल 2023 में 18 फरवरी को मनाया जाएगा।  महाशिवरात्रि का दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विवाह की रात्रि मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन सृष्टि का आरंभ अग्निलिंग के उदय से हुआ। अग्निलिंग महादेव का विशालकाय स्वरूप है। वैसे तो साल में 12 शिवरात्रि पड़ती है लेकिन इन सभी मासिक शिवरात्रि में फाल्गुन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व है और इस वजह से इसे महाशिवरात्रि कहते हैं। महाशिवरात्रि के दिन साधक भगवान भोलेनाथ की पूरी श्रद्धा से और विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन राशिनुसार कुछ उपाय करके आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिन्हें महाशिवरात्रि पर राशिअनुसार करने से लाभ की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

2 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि- मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन लाल चंदन और लाल रंग के फूल भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें। इसके बाद ॐ नागेश्वराय नम: मंत्र का 51 या 108 बार जाप करें।
विज्ञापन

3 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
वृष राशि- वृष राशि के जातक महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हुए चमेली के फूलों को अर्पित करें। इसके साथ ही शिव जी के रुद्राष्टक का पाठ भी करें।

4 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले महाशिवरात्रि के दिन शिव-शंभू को धतूरा, भांग अर्पित करें। धतूरा अर्पित करते हुए  108 बार भोलेनाथ के पंचाक्षरी मंत्र- ॐ नम: शिवाय का जाप करें।
विज्ञापन

5 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
कर्क राशि- इस राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित गाय के दूध से करें और बाद में रूद्रष्टाध्यायी का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
सिंह राशि- इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा में कनेर के लाल रंग के फूल अर्पित करें, इसके साथ ही  शिवालय में बैठकर श्री शिव चालीसा का पाठ ज़रूर करें।
विज्ञापन

7 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
कन्या राशि- कन्या राशि वाले भोले भंडारी की बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि सामग्री से पूजा करें और पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करें। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को शिव चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। 

8 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
तुला राशि- तुला राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन शिवाष्टक का पाठ करें । इसके साथ ही दही या मिश्री युक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करके शिव के सहस्रनामों का जाप पाठ करें।

9 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक भोलेनाथ का गुलाब के फूलों और बिल्वपत्र की जड़ से पूजन करें और फिर रूद्राष्टकम स्तुति का पाठ करें। इसके साथ ही ॐ अन्गारेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें।

10 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
धनु राशि-  महाशिवरात्रि के दिन धनु राशि के लोग प्रातः काल भगवान शिव की पीले रंग के फूलों से पूजा करें। इन्हें प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाएं और श्री शिवाष्टक का पाठ करें। 

11 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
मकर राशि- मकर राशि वाले धतूरा, भांग, अष्टगंध आदि से भोलेनाथ की अर्चना करें। इसके अलावा 108 बार ॐ पार्वती नाथाय नमः: मंत्र का जाप करें। 

12 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
कुंभ राशि- इस राशि के जातक दूध, दही, शक्कर, घी, शहद सभी से अलग अलग शिवजी का अभिषेक करें और ॐ शिवाय नमः मंत्र का जाप करें और साथ ही शिवाष्टक का पाठ करें। 
विज्ञापन

13 of 13
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय
मीन राशि- मीन राशि के जातक महाशिवव्रतरी के दिन शिवलिंग पर पंचामृत, दही, दूध और पीले रंग के फूल अर्पित करें। पूजन संपन्न होने के बाद चंदन की माला से 108 बार ॐ भामेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें