महाशिवरात्रि 2021
- फोटो : Social media
पूजा विधि-
महाशिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव का ध्यान करके व्रत का संकल्प करें।
यदि मंदिर जा सकतें हैं तो भगवान शिव का पवित्र जल या दूध से अभिषेक अवश्य करें।
भगवान शिव का चंदन से तिलक करें।
शिवलिंग पर बेलपत्र, आक के फूल, धतूरे के फूल, धतूरा, मांग आदि चीजें अर्पित करें।
पूजा के सबसे अंत में पश्चात भगवान शिव की आरती करें।
पूजा के बाद शिवपुराण, महामृत्युंजय मंत्र या शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
इस दिन रात्रि जागरण करते पूजन किया जाता है।
इसके बाद पारण मुहूर्त में महाशिवरात्रि के व्रत का पारण करें।