फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2019 : मनोकामना के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक

Fri, 22 Feb 2019 03:24 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Mahashivratri 2019
भगवान शिव औढर दानी हैं। कहने का तात्पर्य यह कि भोलेनाथ जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी मनोकामना पूरी कर देते हैं। भगवान शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। तमाम देवी-देवताओं के मुकाबले शिव की साधना भी काफी सरल है। शास्त्रों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान तरीके बताए गए हैंख, जो व्यक्ति की अलग-अलग मनोकामना को पूरी करने में बड़े ही सहायक माने गए हैं। आइए जानते हैं शिव पूजा में किस मनोकामना के लिए किस चीज का प्रयोग किया जाता है —  

भगवान शिव को समर्पित पावन रात्रि अर्थात् महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करवाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.amarujala.com/services/pujas  
विज्ञापन

2 of 9
Sugarcane Juice
कहते हैं कि सृष्टि के कण-कण में महादेव का वास है और वे अपने भक्तों का हर रूप में कल्याण करते हैं।  भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो महज लोटे भर जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आपके किसी परिजन के विवाह में समस्या आ रही हैं तो आप महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

https://www.amarujala.com/services/pujas
 
विज्ञापन

3 of 9
शहद
महाशिवरात्रि पर भक्तिभाव से शिवलिंग पर शहद से अभिषेक से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन से कर्ज का मर्ज भी दूर हो जाता है और परिजनों के बीच सामंजस्य बना रहता है।

4 of 9
h
महाशिवरात्रि रात्रि पर शिव का दही से अभिषेक करने पर जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक को वाहन सुख की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

5 of 9
milk
यदि आप भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न कर मनाचाहा वरदान पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं और संतान का सुख मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 9
shiv dham puri rajasthan kota
जीवन से जुड़े तमाम तरह के दु:खों को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का किसी पवित्र नदी के जल से "ॐ नम: शिवाय" मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।
विज्ञापन

7 of 9
ghee
धन में वृद्धि और लंबी आयु पाने के महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गाय के घी से अभिषेक करें। इस पूजन से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाओं को शीघ्र पूर्ण करेंगे। 
 

8 of 9
shiv temple
यदि आपको ग्रह विशेष से कोई बाधा आ रही है या फिर शत्रु परेशान कर रहे हैं या फिर हर समय उनका भय बना रहता है तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक करें। इस पूजा से शत्रुओं का नाश होता है। 
विज्ञापन

9 of 9
sandal wood
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर उनका चंदन से अभिषेक करना न भूलें क्योंकि शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से साधक का सौभाग्य जगता है। उसमे समाज में मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 

भगवान शिव को समर्पित पावन रात्रि अर्थात् महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करवाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.amarujala.com/services/pujas  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें