फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026 Wishes: काल भी तुम, महाकाल भी तुम... ऐसे संदेशों से दें शिव भक्तों को शुभकामनाएं

Sun, 15 Feb 2026 06:01 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Mahashivratri 2026: 15 फरवरी 2026 की महाशिवरात्रि भक्ति, तप और साधना का विशेष अवसर है। फाल्गुन मास की इस पावन रात्रि में भगवान शिव की आराधना से वातावरण श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। यह पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, संकल्प शक्ति और आध्यात्मिक उन्नति का भी संदेश देता है।
विज्ञापन
1 of 10
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala

Mahashivratri Wishes 2026: फाल्गुन की पावन रात जब धीरे-धीरे उतरती है, तो वातावरण में एक अलग ही कंपन महसूस होता है-जैसे हर दिशा से शिवनाम की ध्वनि उठ रही हो। 15 फरवरी 2026, रविवार को आने वाली महाशिवरात्रि केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करने का अवसर है। यह वह क्षण है जब भक्ति, शक्ति और विश्वास एक साथ संगम बनाते हैं। “हर-हर महादेव” की गूंज केवल शब्द नहीं रहती, वह साहस बनकर भीतर उतरती है और जीवन की हर चुनौती के सामने अडिग खड़े रहने का संकल्प देती है।
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष के 5 चमत्कारी उपाय, प्रसन्न होंगे देवों के देव महादेव
शिवभक्तों के लिए यह पर्व भावनाओं का उत्सव है। जहां श्रद्धा के साथ उत्साह भी जुड़ा है। सुहागिन महिलाएं दांपत्य जीवन की मंगलकामना के लिए पूजा करती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं योग्य जीवनसाथी की कामना से उपवास रखती हैं। देशभर के मंदिरों में भक्ति की अनोखी छटा दिखाई देती है, विशेषकर हरिद्वार और उज्जैन जैसे पवित्र स्थलों पर उत्सव का अद्भुत वातावरण बनता है। इसी शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मंगलकामनाएं देकर रिश्तों में प्रेम और विश्वास की नई ऊर्जा भरते हैं।  आइए  इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं....

विज्ञापन

2 of 10
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 10
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala
काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

4 of 10
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala
भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता है
दिल की धड़कनों को सुरूर मिलता है
जो भी आता भोले के द्वार
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 10
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala
भक्ति में है शक्ति बंधू
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का यह त्योहार है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 10
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : अमर उजाला
ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 10
महाशिवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
भोलेनाथ के भक्त हैं, शिव की शरण में रहते हैं,
जो भी आता है द्वार, उसका बेड़ा पार करते हैं।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।  

8 of 10
महाशिवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
गले में सर्प, भस्म का श्रृंगार,
डमरू की धुन, तांडव अपार।
महाशिवरात्रि का शुभ दिन आया,
भोले के भक्तों ने भक्ति को अपनाया।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।  

9 of 10
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala
शिव सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है,
शिव भगवंत है, शिव ओंकार है,
शिव ब्रह्म हैं शिव शक्ति है, शिव भक्ति है
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

10 of 10
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala
अद्भुत भोले तेरी माया
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया
तू ही मेरे दिल में समाया।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें