Mahashivratri Par Karein Rudraksh Ke Upay: महाशिवरात्रि भगवान शिव की उपासना का अत्यंत पवित्र और फलदायी पर्व माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में यह महापर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर और विधि-विधान से शिवलिंग का जल, दूध, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्रियों से अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर की गई आराधना सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फलदायी होती है और भक्तों को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है।
Shukra Gochar: शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन तीन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
धार्मिक ग्रंथों में रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रिय और पवित्र प्रतीक बताया गया है। शिव पुराण के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति महादेव के आंसुओं से हुई थी, इसलिए इसे दिव्य और प्रभावशाली माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष से जुड़े उपाय करने से आर्थिक संकट, करियर संबंधी बाधाएं और मानसिक तनाव दूर हो सकते हैं। इस शुभ अवसर पर किए गए ये विशेष उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अगर दिख जाए ये चीजें तो समझिए बदलने वाली है किस्मत