फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: इस महाशिवरात्रि राशिनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, भोलेनाथ की मिलेगी विशेष कृपा

Mon, 24 Feb 2025 06:40 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahashivratri 2025: हर वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। इस साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से हो रही है
विज्ञापन
1 of 5
Mahashivratri 2025 - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2025: हर वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से हो रही है और इसका समापन 27 फरवरी सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। धार्मिक ग्रंथों में इसे भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा पाने का अवसर माना जाता है।

कहते हैं कि यदि सच्चे भाव से महाशिवरात्रि का उपवास किया जाए, तो साधक के बड़े से बड़े संकट का निवारण होता है। इस दौरान शिवलिंग की विधि अनुसार पूजा-अर्चना करना और भी कल्याणकारी माना गया है। बता दें शिवलिंग की आराधना करने से व्यक्ति को धन-संपत्ति की प्राप्ति होती हैं और सभी ग्रह दोष भी समाप्त होते हैं। वहीं पूजा के साथ-साथ कुछ खास चीजें अर्पित करने पर भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसे में आप महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवलिंग पर राशि के अनुसार चीजें अर्पित कर सकते हैं, यह बहुत शुभ होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ज्योतिषियों की मानें को वृषभ राशि वालों को शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए - फोटो : freepik
राशि के अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
  • मेष राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • ज्योतिषियों की मानें को वृषभ राशि वालों को शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए, साथ ही भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें। ऐसा करने पर महादेव का आशीर्वाद मिलता है।
  • मिथुन राशि वाले शिवलिंग पर दूर्वा अर्पित करें। ऐसा करने पर संतान से जुड़ी समस्याएं समाप्त होने लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
कर्क राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध और शहद से अभिषेक करें - फोटो : freepik
  • कर्क राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध और शहद से अभिषेक करें और महादेव को फूल माला अर्पित करें। इससे स्वास्थ्य समस्याओं की निवारण हो सकता है।
  • सिंह राशि वाले महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर आंकड़े के फूल अर्पित करें। मान्यता है कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं जिसके प्रभाव से साधक के सभी दुखों का समाधान होता है।
  • कन्या राशि वाले शिवलिंग पर दूर्वा चढाएं। इससे लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग का निर्माण होता है।

4 of 5
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करें। - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुला राशि वालों को शिवलिंग पर चंदन, फूल, शक्कर और चावल अर्पित करने चाहिए। यह बहुत शुभ है।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को शिवलिंग पर लाल चंदन और कनेर के फूलों को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने पर करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
  • धनु राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करें। ऐसा करने पर सभी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि वाले महादेव को बेसन के लड्डू अर्पित करें। - फोटो : adobe stock
  • मकर राशि के लोग शिवलिंग पर सरसों या तिल का तेल अर्पित करें। इसके अलावा शमी के फूल भी अर्पित करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
  • कुंभ राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर नीलकमल फूल चढाएं। ऐसा करने पर महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • मीन राशि वाले महादेव को बेसन के लड्डू अर्पित करें। ऐसा करने पर वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें