नवरात्रि
- फोटो : social media
देवी महागौरी के स्वरूप की महिमा
मां का रंग गोरा हैं, इसलिए इनका नाम महागौरी पड़ा हैं। माता की पूजा अर्चना करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है। दुख, दरिद्रता और कष्ट भी मिट जाते है। मां की पूजा से कुंडली दोष भी दूर हो जाता है। शादी विवाह में आई हुई परेशानियों को दूर करने के लिए महागौरी का पूजन किया जाता है, क्योंकि महागौरी का पूजन करने से कुंडली का कमजोर शुक्र भी मजबूत हो जाता है और दांपत्य जीवन सुखद होता है साथ ही पारिवारिक कलह क्लेश भी मिट जाते है।