माघ पूर्णिमा तिथि 27 फरवरी, शनिवार को है। माघ पूर्णिमा तिथि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान एवं दान पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिन्दू मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान करने वाले जातकों को सुख-सौभाग्य और संतान सुख प्राप्त होता है। माघ पूर्णिमा पर दान, हवन, व्रत और जप किए जाते हैं। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा की तिथि मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व के बारे में।